शनिवार, 15 मई 2021

Current affairs


डीएसआर तकनीकी (DSR Technique)- इसके द्वारा धान की सीधी बुवाई की जाती है। इस साल पंजाब सरकार ने एक हेक्टेयर जमीन को डीएसआर तकनीक के अंतर्गत लाने का फैसला किया किया है । इसमें बीजों को खेत में रोपाई के स्थान पर सीधे बोया जाता है । इस तकनीक के माध्यम से लागत में रुपए 6000 प्रति एकड़ की कमी आती है । यह तकनीक 30% कम पानी का उपयोग करती है ।
  • अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस 2021 की थीम - Families and New Technologies
  • वर्ष 2020 में कौन सा देश प्रेषित धन का सबसे बड़ा प्राप्त करता है - भारत (83 बिलियन डॉलर प्राप्त किया, 2019 से 0.2% कम)
  • इस वर्ष का अंतरर्राष्ट्रीय अजेय स्वर्ण पदक दिया गया - रमेश पोखरियाल निशंक (शिक्षा मंत्री)
  • भारत का कुल  विदेशी मुद्रा भंडार (फोरेक्स रिजर्व/आरक्षित निधि) कितना हो गया है - 589 अरब डालर से ज्यादा
  • भारत का कुल विदेशी मुद्रा भंडार में कितनी वृद्धि हुई है- 1.4 बिलियन डालर
  • भारत का कुल विदेशी मुद्रा भंडार में कितना स्थान है - चौथा
  • विश्व में सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा भंडार है - चीन
  • किस राज्य ने दोसावाड़ा में दुनिया की सबसे बड़ी जिंक स्मेल्टर परियोजना स्थापित करने की घोषणा की है - गुजरात
  • हाल ही में चर्चित शब्द Mice Rain क्या है - चूहों की आबादी में वृद्धि
  • माउस प्लेग आया है - आस्ट्रेलिया
  • 2021 में आने वाले पहले चक्रवात तौक्ते चक्रवात किस सागर में आया है - अरब सागर
  • फाॅर्च्यून की दुनिया के  50 महानतम नेता 2021 सूची में शीर्ष पर कौन है - न्यूजीलैंड की पीएम जैसिडा अर्डर्न
  • भारत का सबसे बड़ा तवांग मठ स्थित है - अरुणाचल प्रदेश
  • ब्लड मून की घटना कब होती है - पूर्ण चन्द्र ग्रहण । यह घटना 21 जनवरी 2019 को घटित हुई थी। अगला ब्लड मून 26 मई 2021 को दिखाइ देगा।
  • पहली BRICS EWG की बैठक कहाँ आयोजित की गई - नई दिल्ली
  • जो. बाइडेन की नई सलाहकार के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - नीरा टंडन
  • ICC टेस्ट टीम रैकिंग में पहला स्थान किसका है - भारत
  • हाल ही में टाइम्स ग्रुप के चेयर पर्सन का 84 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया, उनका नाम है - इंदु जैन (जनवरी 2016 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
  • हाल ही में किस महिला ने ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय फेंसर(तलवार बाजी) बनने का इतिहास रचा- भवानी देवी
  • हाल ही में रूस ने किसे अनफ्रेंडली स्टेट की सूची में शामिल किया है - अमेरिका और चेक गणराज्य
  • एयरलाइन कंपनी GoAir ने खुद को रिब्रांड किया है - Go first नाम से
  • दोस्त फॉर लाइफ मोबाइल ऐप लाँच किया है - सीबीएसई ने
  • हाल ही में विश्व खाद्य पुरस्कार 2021 किसने जीता - डॉ. शकुंतला हरकसिंह
  • हाल ही में अर्जुन पुरस्कार विजेता चन्द्रशेखर का निधन हो गया, वह संबंधित थे - टेबल टेनिस
  • हाल ही में ग्रीन ऑस्कर अवार्ड किसने जीता - नुक्लू फोम
  • हाल ही में किस राज्य ने मुस्लिम बहुल मलेरकोटला को नया जिला घोषित किया है - पंजाब (23वां जिला)
  • कोरोना मुक्त पिंड अभियान की घोषणा की - पंजाब ने
  • नई मोबाइल शमशान प्रणाली (Cremation System) को विकसित किया गया है - आई.आई. टी. रोपड़
  • भारत और इजराइल ने एमआरएसएएम वायु रक्षा प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया
  • हाल ही में चर्चित हाक्की पिक्की जनजाति किस राज्य से संबंधित है - कर्नाटक
  • जाने माने साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट खुशहाल कौशिक ने ग्लोरी ऑफ इंडिया अवार्ड 2020 जीता है ।
  • जस्टिस हिमा कोहली किस HC की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनी - तेलंगाना
  • सेंट्रल तिबतन एडमिनिस्ट्रेशन का नया अध्यक्ष चुना गया - पेंपा सेरिंग (निर्वासित तिब्बत सरकार के नए पीएम)
  • ओशन रिवाइल्डिंग क्या है - समुद्री जीवन को पुनर्जीवित करना
  • हाल ही में मिट्टी के बर्तनों में मधुमक्खी के मोम के निशान पाए गए हैं यह किस सभ्यता से संबंधित है - नोक सभ्यता
  • Google मानचित्र कितने भारतीय भाषाओं के लिए स्वचालित लिप्यंतरण का परिचय देता है - 10
  • असम के मछुआरे समुदाय से सम्बंधित है - बायोडीग्रिबल योगा मैट
  • हाल ही में हार्टबीट बिल किसने लागू किया - अमेरिका
  • INSACOG क्या है - भारत सरकार का जीनोम मैपिंग ग्रुप (INSACOG) देश के जीनोम सिक्वेंसिंग कार्य का समन्वय करने वाला एक वैज्ञानिक सलाहकार समूह है ।
  • गणतंत्र दिवस पर किसानों की हिंसा के कारण ट्विटर ने कितने अकाउंट निलंबित किए - 550 से अधिक
  • 69वाँ मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है -  मैक्सिको की एंड्रिया मेजा
  • 2021 में माउंट एवरेस्ट फतेह करने वाली प्रथम भारतीय महिला - ताशी यांग्जोम
  • हाल ही में किसने सबसे कम समय में (86 घण्टे) में दो बार माउंट एवरेस्ट फतह किया - मिगमा तेनजी शेरपा
  • प्रत्येक वर्ष 17 मई को 'वर्ल्ड हाइपर टेंशन डे' मनाया जाता है । इस वर्ष की थीम है - Measure your Blood pressure Accurately, Control it, Live Longer.
  • किस देश का जुरोंग रोवर 7 महीने की अंतरिक्ष यात्रा पूरी करने के बाद मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक लैंड कर गया - चीन
  • तौकते चक्रवात ने सबसे ज्यादा किस देश को प्रभावित किया है - भारत
  • तौकते चक्रवात का नाम किसने रखा - म्यांमार
  • दुश्मनों के मिसाइल को हवा में ही ध्वस्त करने वाले आयरन डॉम सिस्टम को किस देश में विकसित किया है - इजराइल
  • हाल ही में सिंथेटिक गांजा को बैन करने वाला विश्व का पहला देश - चीन
  • गूगल क्लाउड ने स्टारलिंक इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए किसके साथ समझौता किया है - Space X
  • हाल ही में किस राज्य ने 'मारू ग्राम कोरोना मुक्त ग्राम' अभियान की शुरुआत की है - गुजरात
  • हाल ही में भारतीय रेलवे ने 5 वर्षों में कितने रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा शुरू की - 6 हजार
  • हाल ही में किस राज्य ने 'आयुष घर-द्वार' कार्यक्रम की शुरुआत की - हिमाचल प्रदेश
  • वाणिज्य मंत्रालय ने किस देश के खिलाफ डंपिंग रोधी जांच शुरू की है - चीन, वियतनाम और थाइलैंड
  • देश का पहला Mucormycossis (black fungus) यूनिट किस राज्य में बनाया - मध्य प्रदेश
  • पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MOEFCC) के अनुसार 2009-10 और 2020-21 के मध्य पूरे भारत में ट्रेनों की चपेट में आने से कुल 186 हाथियों की मौत हुई है। असम में रेल की पटरियों पर सर्वाधिक 62 हाथियों की मौत हुई है। इसके बाद पश्चिम बंगाल 57 और उड़ीसा में 27 हाथियोंं की मृत्यु हुई है।
  • हाल ही में दुनिया की सबसे पुरानी गुफा कला (45000 वर्ष) प्राप्त हुई है - इंडोनेशिया के सुलावेसी में
  • किस देश में 300 सालों से विलुप्त हो गए सारस फिर से देखे गए - आयरलैंड (1700 में आयरलैंड में सारस विलुप्त हो गए थे)
  • चर्चा में रहा विचकोम्बे (UK) क्या है - उल्का पिंड का टुकड़ा
  • हाल ही में किस देश ने अपना सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटर सिमोर्ग लॉन्च किया है - ईरान
  • किस राज्य सरकार ने कोविड फतेह लांच  किया है - पंजाब
  • कोविड प्रतिरक्षी दवा, 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) का पहला बैच किसके द्वाराा और कब जारी किया गया - राजनाथ सिंह और डॉ हर्षवर्धन द्वारा (17 मई 2021)
  • इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज (इनमास), जोकि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक प्रयोगशाला है, द्वारा डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज (डीआरएल), हैदराबाद के साथ मिलकर कोविड-19 प्रतिरोधी दवा 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) का एक चिकित्सीय अनुप्रयोग विकसित किया गया है।
  • हाल ही में कोविड-19 महामारी के दौरान प्रभावित बच्चों को परामर्श देने के लिए लांच किया गया - संवेदना हेल्पलाइन (1800-121-2830)
  • हाल ही में एम.एस. नरसिम्हन का निधन हो गया जो कि एक प्रसिद्ध गणितज्ञ थे । यह विज्ञान के क्षेत्र में किंग फैसला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले एकमात्र भारतीय गणितज्ञ थे।
  • 17 मई 2021 को केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन लागू करने के लिए कितने करोड़ रुपए जारी किए - 5968 करोड़
  • किस कंपनी द्वारा उप-सागरीय (Sub sea) केवल सिस्टम (IAX) भारत को सिंगापुर से जोड़ेगा - रिलायंस जिओ
  • रिलायंस जियो ने भारत में दो उप सागरीय केवल सिस्टम बिछाने की शुरुआत की है। यह सिस्टम हैं - IAX और IEX केबल, जिनके जरिए 200 TBPS तक का डाटा ट्रांसफर आसानी से संभव हो सकेगा । IEX केबल भारत को मध्य पूर्व और यूरोप से कनेक्ट करेगी
  • फ्लिपकार्ड ने किसे अपना नया रणनीति प्रमुख नियुक्त किया है- दिनकर अलियावरपु
  • हाल ही में किस राज्य ने विधान परिषद की स्थापना का निर्णय लिया है - पश्चिम बंगाल
  • हाल ही में किस राज्य में चक्रवात तौक्ते के कारण लैण्डफाॅल की स्थिति देखी गई- गुजरात
  • हाल ही में किस निकाय एक स्वतंत्र काॅलेजियम की मांग की गई - निर्वाचन आयोग
  • हाल ही में किसने बताया कि 70% से अधिक हिम तेंदुआ का आवास अज्ञात है - WWF
  • किस देश के वैज्ञानिकों ने एक नई कोविड-19 लार परीक्षण विधि का आविष्कार किया है जिसका नाम है SPOT (Scalable and Portable Testing)-  अमेरिका (यह तीस मिनट में कोविड-19 परीक्षण परिणाम देता है)
  • कब तक अंटार्कटिका में बर्फ की चादरें जलवायु परिवर्तन बिंदु की ओर बढ़ रही हैं - 2060 तक
  • किस देश के space force ने SBRIS Geo-5 मिसाइल वार्निंग सैटेलाइट लॉन्च किया है - यूनाइटेड लॉन्च एलाइंस ने फ्लोरिडा स्पेस फोर्स स्टेशन से लॉन्च किया है।
  • किस राज्य ने ताजी सब्जियों की होम डिलीवरी के लिए एक स्मार्टफोन एप्लीकेशन लॉन्च किया है - मणिपुर
  • चुनावी बांड क्या है - राजनीतिक दलों को दान देना
  • हाल ही में जे.के दत्त का निधन हो गया वह संबंधित हैं - NSG के पूर्व चीफ
  • भारत EY के अक्षय ऊर्जा के सूचकांक पर किस स्थान पर है- तीसरा स्थान
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा प्रस्तुत 9 स्थलों में से कितने स्थलों को यूनेस्को द्वारा अस्थाई सूची में शामिल किया गया है - 6 (1. महाराष्ट्र सैन्य वास्तुकला, 2. कर्नाटक - महापाषाण शिलाएं, 3. वाराणसी के गंगाघाट, 4. कांचीपुरम का मंदिर,  5. mp -भेड़ा घाट लम्हेटा घाट 6. सतपुड़ा का टाइगर रिजर्व ।
  • हाल ही में दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड टूटकर अलग हुआ है - अंटार्कटिका ग्लेशियर से
  • हाल ही में सुर्खियों में रहा फरजाद-बी विशाल गैस क्षेत्र किस देश में स्थित है - ईरान
  • हाल ही में बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर में एक नए चक्रवाती तूफान आने की संभावना है, जो है - यास चक्रवात
  • हाल ही में तेलंगाना सरकार ने कौन सी पायलट परियोजना शुरू की है - मेडिसिन फ्रॉम द स्काई
  • हाल ही में सुंदरलाल बहुगुणा (पद्मश्री 1981, पद्म विभूषण 2009 और जमुना लाल बजाज पुरस्कार) का निधन हो गया वह संबंधित हैं - चिपको आंदोलन से
  • हाल ही में किस खेल को स्थगित कर दिया गया है - एशिया कप 2021
  • स्मार्ट सिटी मिशन योजना के क्रियान्वयन में कौन सा राज्य पहले स्थान पर है - झारखंड, (दूसरे स्थान पर राजस्थान, तीसरे स्थान पर आंध्रप्रदेश और दिल्ली 11 वे स्थान पर है)
  • कौन सा विध्वंसक INS सेवा मुक्त हो गया है - INS राजपूत
  • हाल ही में किन दो देशों ने सबसे बड़ी परमाणु ऊर्जा परियोजना लांच की है - चीन और रूस
  • आयुष्मान भारत क्रियान्वयन में कौन सा राज्य पहले स्थान पर है - कर्नाटक
  • जी आई प्रमाणित घोलवाड़ सपोटा चीकू से संबंधित राज्य है - महाराष्ट्र
  • हाल ही में वर्ल्ड कोरियोग्राफी 2020 अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं - सुरेश मुकुंद
  • हाल ही में किस राज्य में व्हाइट फंगत के कुछ मामले दर्ज किये गये हैं - बिहार
  • हाल ही में भारत किस देश से सैन्य सहयोग के साथ-साथ समुद्री सुरक्षा पर समझौता ज्ञापन कि्या - ओमान
  • हाल ही में अतिदुर्लभ फूल (जो 7 से 10 वर्षों में एक बार खिलता है) कॉर्प्स फ्लावर स्थानीय रूप से सम्बंधित है - इंडोनेशिया
  • हाल ही में भारतीय हस्तशिल्प और उपहार मेला का आयोजन कहाँ किया गया - नई दिल्ली
  • कोविड-19 महामारी के मद्देनजर कौन सा मंत्रालय ट्रांसजेंडर व्यक्ति को 1500 रुपए की एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान करेगा - सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
  • हाल ही में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा अनुमोदित भारत की पहली कोविड-19 स्व-परीक्षण (सेल्फ टेस्टिंग) किट है - कोविसेल्फ
  • किस राज्य सरकार ने एक मास्क अनेक जिंदगी जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया है - मध्य प्रदेश
  • कोविड-19 मरीजों के लिए आयुर्वेद का उपयोग करने वाला भारत का पहला राज्य है- गोवा
  • मिशन शक्ति की शुरुआत कहां से हुई - बलरामपुर पुलिस लाइन (उत्तर प्रदेश) 17 अक्टूबर 2020
  • 13 अक्टूबर 2020 को फाइव आईज में भारत के साथ शामिल होने वाला सातवां देश कौन सा है - जापान
  • फेशियल वेरीफिकेशन का प्रयोग करने वाला दुनिया का पहला देश - सिंगापुर
  • भारत के कितने प्रतिशत आबादी कृषि कार्य में लगी है - 59%-60%
  • हाल ही में किसने नेहरू तिब्बत और चीन नामक पुस्तक लिखी - अवतार सिंह भसीन
  • किस देश ने वैश्विक महामारी रडार के लिए एक योजना शुरू की - UK
  • हाल ही में जी-20 स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन की मेजबानी किस देश ने की - इटली ने
  • हाल ही में किस राज्य के राज्यपाल ने लव जिहाद के विरुद्ध बिल को मंजूरी दी - गुजरात
  • भारत में चीता को फिर से पेश किया जाएगा, वह भारत में किस देश से लाया जाएगा - अफ्रीका
  • वर्ष 2021 का पहला अटलांटिक तूफान का नाम है - एना
  • India Biodiversity Award 2021  किसे दिया गया - शाजी एन.एम. (२२ मई, अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर प्रदान किया गया था)
  • हाल ही में सीबीआई के नए निदेशक के रूप में किसे चुना गया है - सुबोध कुमार जयसवाल
  • 24 मई 2021 को 74वीं विश्व स्वास्थ्य सभा की अध्यक्षता किसने की - डॉ. हर्षवर्धन
  • गिलर्मो लासो ने 24 मई 2021 को इक्वेडोर का राष्ट्रपति पद ग्रहण किया और इस प्रकार वे इक्वेडोर में 14 वर्षोंं में पहले दक्षिणपंथी राष्ट्रपति बन गए।
  • पशु रोग जोखिम पर सलाह देने के लिए WHO ने वन हेल्थ (One  health) पैनल का गठन किया।
  • किस देश के वैज्ञानिकों ने पहली बार लैब में कृत्रिम 'मिनी हार्ट' विकसित किया है - ऑस्ट्रिया
  • किस देश ने भारत को 'मुद्रा हेरफेर निगरानी' सूची में शामिल किया है - अमेरिका (16 दिसंबर 2020)
  • 19 फरवरी, 2021 को पोखरण में किस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया - हेलिना और ध्रुवास्त्र
  • 28 वर्षीय भावना कंठ गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन गई है। ये भारतीय वायु सेना में 2016 में शामिल हुई थी।
  • 2 अक्टूबर 2020 को गांधी की 151 वी जयंती के अवसर पर पीएनबी ने वित्तीय समावेश और साक्षरता कार्यक्रम "ग्राम संपर्क अभियान" को प्रारंभ किया। यह अभियान डिजिटल क्रेडिट सामाजिक सुरक्षा तथा वित्तीय साक्षरता पर केंद्रित है।
  • केंद्र सरकार ने मोरटोरियम की अवधि में ऋण की ब्याज दरों में माफी तथा ब्याज दरों में ब्याज ना लिए जाने सहित अन्य मुद्दों पर सलाह देने के लिए 10 सितंबर 2020 को राजीव महर्षि समिति का गठन किया। इसका अध्यक्ष पूर्व सीएजी राजीव महर्षि को बनाया गया।
  • भारतीय ग्रैंडमास्टर कृष्णन शशिकिरण शतरंज या चेस के प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ी है। 2 जनवरी 2021 को "रिल्टन विनर्स कप 2020-21" अपने नाम किया। यह इस दशक और 2021 का किसी भी भारतीय शतरंज खिलाड़ी का पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब है।
  • वाराणसी जिले से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने "संचारी रोग नियंत्रण" अभियान प्रारंभ किया । इसके तहत कम्युनिकेबल डिजीज जैसे डेंगू, मलेरिया , दिमागी बुखार से बचाव तथा व्यक्तिगत एवं पर्यावरण की स्वच्छता के साथ साथ कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
  • 10 मार्च 2021 को किस केंद्रीय मंत्री को प्रादेशिक सेना में कप्तान के रूप में नियुक्त होने वाले पहले सांसद का गौरव प्राप्त हुआ - अनुराग ठाकुर
  • अर्जुन सहायक सिंचाई परियोजना - यह बुंदेलखंड की महत्वपूर्ण परियोजना है। जिसे लहचूरा बांध परियोजना के नाम से जानते हैं। इस सिंचाई परियोजना द्वारा धसान नदी पर लहचूरा बांध का निर्माण किया जा रहा है। इसके द्वारा उत्तर प्रदेश के बांदा, महोबा तथा हमीरपुर के लगभग 168 गांव में सिंचाई की सुविधा प्रदान की जाएगी। धसान नदी, बेतवा नदी के दाहिने किनारे पर स्थित एक सहायक नदी है । इसका उद्गम मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की बेगमगंज तहसील से होता है।
  • 30 मार्च 2021 को आईआईएम जम्मू में आनंदम नाम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से "सेंटर फॉर हैप्पीनेस" का उद्घाटन किया।
G7 शिखर सम्मेलन - 
  • वर्ष 2022 में  जी7 की अध्यक्षता जर्मनी करेगा ।
  • 1 जनवरी 2022 को जर्मनी ने G7 प्रेसीडेंसी का पदभार ग्रहण किया।
  • G7 शिखर सम्मेलन 26 से 28 जून 2022 तक बवेरियन ऐल्प्स में आयोजित किया जाएगा।
  • G7 में अमेरिका, कनाडा, जापान, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, इटली और जर्मनी शामिल हैं।
बजट 2022-23 -
  • वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण ने इस बार ग्रोथ-ओरिंटेड बजट पेश किया, जिसमें चार पिलर - प्रोडक्टिविटी, क्वाइमेट एक्शन, फाइनेंसिंग इन्वेस्टमेंट और पीएम गति शक्ति योजना पर फोकस किया गया।
  • इस बजट में यह घोषणा भी की गई कि चीन के साथ भारत की सीमा के गांवों में बुनियादी ढ़ांचे में सुधार के लिए सरकार वाइब्रेंट विलेड प्रोग्राम के तहत उत्तरी सीमा पर कनेक्टिविटी में सुधार के लिए काम करने जा रही है ।
G20 शिखर सम्मेलन -
  • जी20 शिखर सम्मेलन 2023 (18वें संस्करण) का आयोजन भारत में किया जाएगा । भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक G20 की अध्यक्षता करेगा ।
  • इसकी तैयारी के लिए सरकार ने G20 सचिवालय और इसकी रिपोर्टिंग संरचनाओं की स्थापना को मंजूरी दी है।
  • G20 सचिवालय को प्रधान मंत्री की अध्यक्षता वाली एक शीर्ष समिति द्वारा निर्देशित किया जाएगा और इसमें निम्नलिखित सदस्य होंगे - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण,  गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, G20 शेरपा - पीयूष गोयल ।
  • G20 सचिवालय भारत के आगामी G20 प्रेसीडेंसी के संचालन के लिए आवश्यक समग्र नीतिगत निर्णयों और व्यवस्थाओं के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार होगा। 
  • 2021 में, G20 शिखर सम्मेलन रोम, इटली में आयोजित किया गया था।
  • 2022 में G20 शिखर सम्मेलन बाली, इंडोनेशिया में आयोजित किया जाएगा ।

कोई टिप्पणी नहीं:

शुकनासोपदेश प्रश्नोत्तरी

नोटः- यह सभी प्रश्न किसी न किसी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये हैं । प्रश्न 1 - बाणभट्टस्य गद्ये रीतिरस्ति - पञ्चाली प्रश्न 2- शुकनासोपदेश...